ताजपुर: बंगरा थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया, सदर डीएसपी ने जानकारी दी
समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे अपने कार्यालय में शनिवार 5:30 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बंगरा थाना अंतर्गत सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत होने के बाद किए गए तोड़फोड़ मामले में 24 घंटे के अंदर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।