ताजपुर: गौसपुर सरसौना सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद तोड़फोड़ और पुलिस कार्रवाई पर भाकपा माले ने जाँच की मांग की
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार शाम 4:00 बजे सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर के मौत के बाद तोड़फोड़ एवं पुलिसिया कार्रवाई को लेकर जांच किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।