ताजपुर: गौसपुर सरसौना की सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की मौत
समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना स्थित सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले झारखंड पलामू के रहने वाले नागेंद्र कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई मृतक सूर्यकांत कुमार गुरुवार एवं शुक्रवार के मध्य रात्रि 2:00 बजे फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसी दौरान ट्रक से दब गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते मे उसकी मौत हो गई।