हज़ारीबाग: हजारीबाग में व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी, डीसी ने किया स्थल निरीक्षण
हजारीबाग में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और ठेला-खोमचा व्यवसाय को व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त हेमन्त सती ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर वेंडिंग जोन विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित स्थलों की उपयोगिता, भूमि, यातायात और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र डीपीआर तैयार करने का