माँ बगलामुखी मंदिर परिसर नलखेड़ा में शक्ति पर्व आयोजित
भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियों से सराबोर रहा वातावरण
देवी आराधना एवं देवी भक्ति गीतों ने श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन आगर-मालवा के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार सायं माँ बगलामुखी मंदिर परिसर, नलखेड़ा में शक्ति पर्व का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग से आमंत्रित कलाकारों द्वारा भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
संस्कृति विभाग की ओर से मोक्ष बैण्ड, भोपाल के श्री सुनील पाण्डेय एवं साथी कलाकारों ने लोक में भक्ति गायन की प्रस्तुति। भोपाल से
श्रीमती प्रियंका जोशी एवं साथी कलाकारों के दल ने, माँ आदिशक्ति नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति दी
भोपाल के हीश्रीमती भारती विश्वनाथन एवं साथी कलाकारों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति।
कलाकारों ने देवी आराधना पर आधारित भजन एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित दर्शकों एवं श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से कलाकारों का स्वागत किया तथा नृत्य नाटिका को भी सराहा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनसामान्य उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026