नावानगर: नावानगर थाने में कैदी को पानी पिलाने पर जमादार थाने के चालक पर भड़के, जातिसूचक गालियां देने का लगा आरोप
नावानगर थाना परिसर में तैनात एक चालक द्वारा थाने के ही जमादार पर गंभीर आरोप लगाए जाने से मामला चर्चा में आ गया है। दैनिक भत्ता पर थाना वाहन चलाने वाले चालक शशि कुमार ने जमादार अनिल कुमार के खिलाफ एसपी को रविवार की सुबह और डीएसपी को सोमवार की सुबह लिखित शिकायत दी है।