कुशलगढ़: कुशलगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 12 वार्डों में गूंजे नारे, कार्यालय उद्घाटन से चुनावी रण गर्म
कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को देर रात 11 बजे तक जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए, 12 वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के बीच प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान तेज किया। पूंजीलाल गायरी ने तीसरी बार भाजपा का बोर्ड