गिधौर: गिद्धौर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव बहाल करने की मांग, सांसद को सौंपा गया आवेदन
Gidhaur, Jamui | May 31, 2026 कोरोना काल से बंद रेल सुविधाओं की बहाली को लेकर गिद्धौर और आसपास के ग्रामीणों की उम्मीदें फिर जगी हैं। जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय सांसद को आवेदन सौंपकर गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर बंद ट्रेनों के ठहराव और आरक्षण काउंटर शुरू कराने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने रविवार को 4 बजे बताया कि चार प्रखंडों और 20 से अधिक गांव की आबादी इस स्टेशन पर निर्भर है।