आबू रोड: आबूरोड के मावल चौकी पर ट्रक कंटेनर से 150 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र की मावल चौकी पर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्थान से गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें में अवैध अंग्रेजी शराब के 150 कार्टून बरामद किए।पुलिस जांच में सामने आया कि तस्करों ने शराब छुपाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था।