सारठ: पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सारठ थाना में विधि-व्यवस्था जांची, पूजा पंडाल का जायजा लेकर निर्देश दिए
Sarath, Deoghar | Oct 18, 2026 SP प्रवीण पुष्कर ने रविवार रात 8 बजे सारठ थाना आकर विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का जायजा लेकर मौके पर मौजूद थानेदार व समिति सदस्यों को जरूरी निर्देश दिए। SP ने पंडालों में सुरक्षा के मानकों को पूरा करने, महिलाओं की भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक को दुरूस्त रखने, भीड़ होने वाले जगह पर पुलिस की तैनाती होने के निर्देश दिए