कनवास: रावली में भूसे के ढेर में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल ने समय रहते बचाया बड़ा नुकसान
Kanwas, Kota | Apr 3, 2026 रावली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रामचंद्र गुर्जर के खेत में पशुओं के लिए रखा एक ट्रॉली भूसे का ढेर अचानक आग की लपटों में घिर गया। तेज गर्मी के बीच लगी इस रहस्यमयी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दमकल कर्मियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे थे। जहां खेत के बीच मे रखे भूसे के ढेर में आग लगी थी।