समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 जून 2026
आज दिनांक 12 जून 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि जिला परिषद बक्सर के द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं के भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु सभी अंचलाधिकारियों को पत्र संसूचित किया गया है, उसकी प्रति सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों को भी उपलब्ध कराया गया और उन्हें निदेशित किया गया कि वे अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिला परिषद के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं के स्थल से संबंधित एनओसी 24 घंटे के अंदर जिला परिषद कार्यालय में भेजवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #topfollowers
21 views | Buxar, Bihar | Jun 12, 2026