Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

भारत ने सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए विश्व में बनाई अपनी पहचान:हरविन्द्र कल्याण विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण, विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसपी चंद्रमोहन ने शहीदी स्मारक पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल टुकडिय़ों, सांस्कृतिक टीमों को किया पुरस्कृत, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति, विस अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए देने की घोषणा, धूमधाम के साथ मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुरुक्षेत्र 15 अगस्त हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज का भारत केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा यह पर्व हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शनिवार को नई अनाज मंडी के प्रांगण में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम अमन कुमार ने लघु सचिवालय प्रांगण में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली विद्यार्थियों के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने परेड की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास की गति बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा विकास सुनिश्चित करना है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। हम 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के जिन मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी, वह नींव समय के साथ और मजबूत हुई है। सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल आर्थिक वृद्धि नहीं है, विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ बताए है, जिनमें युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति शामिल है। हरियाणा सरकार इन चारों स्तंभों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बेटियां और महिलाएं भी हरियाणा की प्रगति की मजबूत आधारशिला है। हरियाणा की बेटियों ने शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सक्रिय भागीदार बनाया जाए। आज देश सामने सबसे बड़ी चुनौती नशे की भी है। नशा हमारी युवा शक्ति, परिवारों और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से देशभर में 28000 से अधिक स्थानों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसपी चंद्रमोहन, एडीसी विरेंद्र चौधरी, एसडीएम अमन कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित मेहमानों ने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी शो, मलखंभ आदि के प्रतिभागियों के साथ चित्र भी खिंचवाए। इस मौके पर विधायक अशोक अरोड़ा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन माफी ढांडा, पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, एडीसी विरेंद्र चौधरी, एसडीएम अमन कुमार, सीटीएम आशीष कुमार, पार्षद मुकुंद लाल सुधा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को जनसंपर्क विभाग की तरफ से भेंट की गई कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अधीक्षक हाकिम सिंह, लेखाकार पंकज व संजीव कुमार, विक्रम सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण की तस्वीर भेंट की है। कार्यक्रम में परेड में शामिल टुकडियों को किया गया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस समारोह पर परेड में 10 टुकडिय़ों को शामिल किया गया था। इस परेड की कमान डीएसपी शाहबाद सिद्घार्थ ने संभाली थी। इस समारोह में सभी टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के अंत में परेड में शामिल टुकडियों को मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को रंगमय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें महावीर जैन पब्लिक स्कूल द्वारा वंदे मातरम पर आधारित देशभक्ति की प्रस्तुति, सैंट थॉमस स्कूल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की शान पर आधारित कोरियाग्राफी, विजडम वर्ल्ड स्कूल द्वारा हरियाणवी नृत्य, सैनी पब्लिक स्कूल द्वारा महान योद्धाओं को श्रद्घाजंलि पर आधारित कोरियाग्राफी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल द्वारा तीज उत्सव व पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह को समर्पित कोरियोग्राफी शामिल है। कार्यक्रम के अंत में राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय अभिमन्युपुर द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुति दी गई। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मलखंभ, पीटी शो के सभी प्रतिभागियों को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मेडल देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पावन बेला पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को मंच पर खुद उनके पास जाकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि इन वीरों के कारण ही हम खुल हवा में आजादी की सांस ले रहे है। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को हरियाणा विस अध्यक्ष ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिनमें दमकल केन्द्र अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग से प्रवीण फायर आप्रेटर, विकास सिंह सहायक जिला न्यायवादी, पुलिस विभाग से प्रतीक कुमार निरीक्षक, मंदीप सिह निरीक्षक, सुरिन्द्र सिधू निरीक्षक, सतीश कुमार निरीक्षक, मंजीत सिंह सहायक उप निरीक्षक, सन्नी कुमार सहायक उपनिरीक्षक, राजेश कुमार वालिया लेखा अधिकारी, एस्टेट कार्यालय से शिवानी, प्रधानाचार्य कमल बत्तरा, सहायक परियोजना समन्वयक डा. कृष्णा कुमारी, चुनाव कार्यालय से पीआरटी सुनील कुमार मराठा, केडीबी से स्वीपर महिन्द्र, जिला राजस्व कार्यालय से पटवारी अमित कुमार, क्रिड से डाटा एंट्री ऑपरेटर सुखविंदर सिंह, शुगर मिल से सहायक अभियंता विपिन कुमार, नगर परिषद थानेसर से सफाई दरोगा अशोक कुमार, जेसीबी चालक अनिल कुमार, स्वीपर मदन कुमार, जिला मौलिक शिक्षा विभाग से जेबीटी अनुपम, जिंदल हाउस से परमजीत सिंह, चुनाव कार्यालय से साहिल बिन्द्रा, विख्यात समाजसेवी एवं गोताखोर प्रगट सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग से पंप अटेंडड रणवीर शर्मा सहित खिलाडी साईक्लिंग में गोल्ड मेडलिस्ट प्रवेश, सिल्वर मेडलिस्ट खुशाल सिंह व एथलेटिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक चौहान के नाम शामिल है।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 15, 2026

MORE NEWS

#शाहबाद विधायक #रामकरण काला ने भी युवाओं के रोजगार के #मुद्दे पर सरकार को #घेरते हुए कहा कि प्रदेश के #युवाओं को स्थायी और #सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक #जिम्मेदारी होनी चाहिए।

#शाहबाद विधायक #रामकरण काला ने भी युवाओं के रोजगार के #मुद्दे पर सरकार को #घेरते हुए कहा कि प्रदेश के #युवाओं को स्थायी और #सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक #जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

एचकेआरएन के खिलाफ 19 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन, थानेसर से कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था पंचकूला जाएगा शाहबाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम एचकेआरएन की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को पंचकूला स्थित निगम के मुख्य कार्यालय पर राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों

एचकेआरएन के खिलाफ 19 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन, थानेसर से कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था पंचकूला जाएगा शाहबाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम एचकेआरएन की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को पंचकूला स्थित निगम के मुख्य कार्यालय पर राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

कुरुक्षेत्र पंजाबी धर्मशाला में विधायक अशोक अरोड़ा ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग की कुछ झलकियां

कुरुक्षेत्र पंजाबी धर्मशाला में विधायक अशोक अरोड़ा ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग की कुछ झलकियां

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

ढकोली, 15 अगस्त 2026

पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सोसायटी के मुख्य गेट पर आदर्श एन्क्लेव सोसायटी के प्रधान जे. आर. शर्मा, समाजसेवी जगदीश नागरथ तथा परमजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय गीत के उपरांत ध्वजारोहण के साथ किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों कार्तिक सोनी, मायरा, मानिक, जायना, कृदय, अदमय वीर सिंह, अथर्व, जसकिरत सिंह, सात्विक, समायरा तथा महिला प्रतिभागी अनु बेरवाल ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

अदमय वीर सिंह द्वारा प्रस्तुत संघ गीत "देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें" को विशेष रूप से सराहा गया, वहीं कार्तिक सोनी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में वार्ड नं. 8 के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र गौतम एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में उपस्थित सभी लोगों में लड्डुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश भारद्वाज, के. आर. सोखल, हेमलता भारद्वाज, साहित्य गुलेरिया, तरसेम मलही तथा राकेश सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

प्रेषक:
पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली !!

(रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राकेश गांधी)

पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ढकोली, 15 अगस्त 2026 पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सोसायटी के मुख्य गेट पर आदर्श एन्क्लेव सोसायटी के प्रधान जे. आर. शर्मा, समाजसेवी जगदीश नागरथ तथा परमजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय गीत के उपरांत ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों कार्तिक सोनी, मायरा, मानिक, जायना, कृदय, अदमय वीर सिंह, अथर्व, जसकिरत सिंह, सात्विक, समायरा तथा महिला प्रतिभागी अनु बेरवाल ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अदमय वीर सिंह द्वारा प्रस्तुत संघ गीत "देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें" को विशेष रूप से सराहा गया, वहीं कार्तिक सोनी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में वार्ड नं. 8 के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र गौतम एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में उपस्थित सभी लोगों में लड्डुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश भारद्वाज, के. आर. सोखल, हेमलता भारद्वाज, साहित्य गुलेरिया, तरसेम मलही तथा राकेश सोनी का सराहनीय योगदान रहा। प्रेषक: पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, ढकोली !! (रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राकेश गांधी)

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कुंठित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : - जिलाध्यक्ष रमेश सैनी 

: बलिदानियों के सम्मान का अपमान करने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे

कुरुक्षेत्र जिला भाजपा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक  कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। 

रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा भाजपा कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अगुवाई में द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर  ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं करने देगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,राम पाल पाली, ऋषिपाल मथना,समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री,राहुल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नरेंद्र जांगड़ा,विशाल सौदा, सतपाल मास्टर , सुरेंद्र माजरी पार्षद अश्विनी शर्मा  मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कुंठित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : - जिलाध्यक्ष रमेश सैनी : बलिदानियों के सम्मान का अपमान करने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे कुरुक्षेत्र जिला भाजपा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा भाजपा कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अगुवाई में द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है। युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं करने देगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,राम पाल पाली, ऋषिपाल मथना,समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री,राहुल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नरेंद्र जांगड़ा,विशाल सौदा, सतपाल मास्टर , सुरेंद्र माजरी पार्षद अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 16, 2026