राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कुंठित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : - जिलाध्यक्ष रमेश सैनी
: बलिदानियों के सम्मान का अपमान करने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे
कुरुक्षेत्र जिला भाजपा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा भाजपा कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अगुवाई में द्रोणाचार्य स्टेडियम से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं करने देगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,राम पाल पाली, ऋषिपाल मथना,समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री,राहुल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,नरेंद्र जांगड़ा,विशाल सौदा, सतपाल मास्टर , सुरेंद्र माजरी पार्षद अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।