राशमि: भीमगढ़ में राजपुरा ने 34 टीमों को हराकर कबड्डी प्रतियोगिता जीती, वीर तेजाजी मेले में हुआ रोमांचक फाइनल
राशमी के भीमगढ़ गांव में वीर तेजाजी महाराज मेले के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसका फाइनल मुकाबला राजपुरा और मेजबान भीमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें राजपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। भीमगढ़ की टीम उपविजेता रही।वीर तेजा कबड्डी क्लब के उपकप्तान नवीन पुरी गोस्वामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 34 टीमों ने भाग लिया था