गोपालगंज: बिहार के एडीजी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए, एसपी अवधेश दीक्षित मौजूद रहे
शहर के समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय में सोमवार की शाम को जिले के नोडल अधिकारी बनाए जाने के बाद पहली बार एडीजी अजिताभ कुमार पहुंचे थे। यहां गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने एसपी अवधेश दीक्षित के साथ उन्होंने एसपी कार्यालय के साथ ही अन्य शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर भी कई निर्देश दिए गए।