गोपालगंज: पुलिस टीम पर हमले के मामले में जादोपुर थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को भगवानपुर से गिरफ्तार किया
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के जादोपुर थाने की पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में बेतिया से दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर 3:00 थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित को बेतिया जिले के भगवानपुर से गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।