गोपालगंज: जादोपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया
जादोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी दीनदयाल साह व प्रकाश कुमार के पक्ष के बीच पूर्व में मारपीट हुई थी। इस दौरान दोनों पक्ष से घातक हथियार से हमला किया गया था। इस मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने एक पक्ष से दीनदयाल साह व दूसरे पक्ष से प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।