गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल 28 नवंबर को राघोगढ़ में सरकारी खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से खाद वितरण और व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा, समय बदलकर 7:30 बजे से खाद वितरण शुरू कराया गया है। प्रतिदिन हमें 25 30 ट्रक खाद मिलता था 28 नवंबर से 50 ट्रक उपलब्ध कराए जा रहे है। राघोगढ़ और गुना नानाखेड़ी केंद्रों का वितरण समय बढ़ाया गया।