पोड़ैयाहाट: गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की बेरुखी से गोड्डा के पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग से नाता तोड़ा
गणतंत्र दिवस के समापन समारोह में जिला प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर सोमवार को गोड्डा के दर्जनों पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग से नाता तोड़ दिया है। बताते चले की जनवरी में होने वाले गणतंत्र दिवस का समापन समारोह 29 और 30 मार्च को जिला प्रशासन के द्वारा मनाया जा रहा है।प्रशासन द्वारा खबर नवीसों को उपेक्षित कर दिया गया जिससे उनमें नाराजगी देखी जा रही है।