अंबा प्रसाद ने पिता योगेंद्र साव के बयान पर जताई असहमति
हजारीबाग: खास महल जमीन विवाद के बीच पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बयान को लेकर उनकी बेटी अंबा प्रसाद ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि "प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में संवैधानिक शिष्टाचार का उल्लंघन करते हुए, मुख्यमंत्री महोदय पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना, मेरे पिता से अपेक्षित नहीं था।"
यह पोस्ट खास महल जमीन मामले में शुक्रवार को हुई प्रशासनिक कार्रवाई और योगेंद्र साव के अधिकारियों से तीखी बहस के संदर्भ में आई है। अंबा प्रसाद ने अपने पिता द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी पर स्पष्ट असहमति जताई है और संवैधानिक शिष्टाचार का उल्लंघन मानते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।