बोकारो: डीवीसी कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या, बेटा घायल
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी पश्चिमी पल्ली कॉलोनी के क्वार्टर HM-14 में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी रेनू सिन्हा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में दोनों की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल है।
घटना के समय बारिश हो रही थी और गर्जन की आवाजें भी आ रही थीं। हमलावरों ने दरवाजा खोलते ही फायरिंग शुरू कर दी। नरेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी रेनू को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी भी मौत हो गई। गंभीर घायल बेटे रोहित को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अभी तक हमले का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।