रांची : महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की प्रसव के बाद मौत, लापरवाही का आरोप
रांची : 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के लगभग 24 घंटे बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और सांस लेने में कठिनाई होने लगी। परिजन उन्हें कई अस्पतालों में ले गए लेकिन उचित इलाज नहीं मिल पाया। अंत में रिम्स में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सुमित्रा कच्छप को तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई थी। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें देवनिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। फिर लालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। अंततः रिम्स में भर्ती कर उनकी मृत्यु हो गई।
गिरिडीह जिला बल में पदस्थ सुमित्रा वर्तमान में झार�