पीसांगन: पीसांगन पुलिस की कार्रवाई में अवैध पिस्टल के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 3 दिन का पुलिस रिमांड
थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 24 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि भटसूरी से नाड की तरफ एक युवक मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर आ रहा है। सूचना पर भटसूरी रोड पर नाकाबंदी कर सोनू पुत्र लालाराम उम्र 18 साल निवासी जामोला डोया का खेड़ा, थाना मसूदा, जिला ब्यावर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिला।