गंगापुर: पटवार मण्डल टोकसी में रास्ते की जमीन से प्रशासन ने हटवाया 20 साल पुराना अवैध अतिक्रमण
गंगापुर सिटी पटवार मण्डल टोकसी में रास्ते की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के सम्बंध में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में तहसीलदार सुधा रानी द्वारा गुरुवार को गैरमुमकिन रास्ते की भूमि से अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर 20 साल पुराना अतिक्रमण हटवाया गया| जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।