अल्बर्ट एक्का (जारी): गोबिन्दपुर साप्ताहिक बाजार में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग से फैली गंदगी, दुकानदार हर हाट से पहले करते हैं सफाई
परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड के गोबिन्दपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित साप्ताहिक बाजार शेड का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा बाजार शेड में पशु बांधे जाने से पूरे परिसर में गंदगी फैल रही है, जिससे साप्ताहिक बाजार लगाने आने वाले दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।