चौमूं: चोमू क्षेत्र के सीकर रोड पर नदी पुलिया के पास चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हाईवे पर लगा लंबा जाम
Chomu, Jaipur | Jun 28, 2024 चौमूं के सीकर रोड नदी पुलिया पर सवेरे चारे से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी खा गई। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली के खलासी हनुमानगढ़ निवासी नबी मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक सावन कुमार ने बताया कि वे पंजाब से चारा भरकर ला रहे थे। नदी पुलिया को पार करते समय पीछे से आ रहे ट्रक साइड से निकलने के चक्कर में चारे के जूल के अड़ गया,जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।