चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिगरिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी से की गई कार्रवाई, लोगों को मिलेगी निजात
Chomu, Jaipur | Jun 29, 2024 चौमूं उपखंड के ग्राम पंचायत तिगरिया में बहाव क्षेत्र के पास लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया। जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने चौमूं उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ को समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। जिससे लोगों को राहत मिलेंगी।