चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के जैतपुरा में स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पुराने कैमरे में लगी भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Chomu, Jaipur | Jun 27, 2024 चौमूं थाना क्षेत्र के जैतपुरा कस्बे में स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पुराने कमरे में गुरुवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद कमरे में धुआं ही धुआं फैल गया। कमरे में रखी बैटरियां,केबल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत से इस आग पर काबू पाया