कुंडा: कुंडा के पनाह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित 6 लोग घायल
प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के पनाह नगर में सोमवार दोपहर 3 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक ही परिवार के महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।