बड़ेम में दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
नबीनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ेम में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9:30 बजे से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों का तिलक लगाया और उनकी कलाई पर प्रेम व विश्वास का प्रतीक राखी बांधी। इसके बाद भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
राखी बांधते समय बहनों के चेहरे पर खुशी और भावुकता दोनों देखने को मिली। बहन पूजा, श्यामा, सोना और सुमन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खूबसूरत पर्व है। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारे भाई हमेशा खुश, स्वस्थ और मस्त रहें। उनके जीवन में कभी कोई परेशानी न आए और वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल करें।” बहनों ने कहा कि बचपन से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक भाई-बहन का रिश्ता विश्वास और अपनापन से जुड़ा रहता है।
वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर रक्षाबंधन की खुशियों को और बढ़ाया। इस दौरान परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर ब्रजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह,बलवंत सिंह, मार्कण्डेय सिंह, सचिन कुमार, अंकु सिंह, विशाल सिंह, आर्यन राज उर्फ लड्डू सिंह, निखिल सिंह,शिवानी सिंह और सोनी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बड़ेम में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और समर्पण की यादगार तस्वीर पेश करता नजर आया।
#RakshaBandhan #रक्षाबंधन #भाईबहनकाप्यार #Badem #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum