पचरुखिया चौक PNB बैंक से 1.50 लाख रुपये चोरी, दो युवकों की तलाश
हसपुरा (औरंगाबाद)। हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करीब 1.50 लाख रुपये चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि चोरी की घटना में दो युवक संदिग्ध रूप से शामिल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संदिग्ध युवकों की पहचान एवं तलाश की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को इन दोनों युवकों के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह उन्हें पहचानता है, तो कृपया नजदीकी पुलिस थाना को तत्काल सूचना दें। लोगों से अपील है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति से स्वयं पूछताछ या सामना करने के बजाय सीधे पुलिस को जानकारी दें।