बिछिया: अंजनिया पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, कॉलेज और स्कूलों में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
बुधवार, 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे करीब बम्हनी थाना अंतर्गत चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय अंजनिया और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में चौकी अंजनिया के एएसआई राजेश सराठे, आरक्षक अंचल बघेल और दिनेश पगरवार ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई l