मोठ: समथर क्षेत्र में बारिश का कहर, मकान की दीवार भरभराकर गिरी, महिला बाल-बाल बची, मुआवजे की मांग
Moth, Jhansi | Aug 21, 2026 समथर के ग्राम वरथरी स्टेट में तेज बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के समय पास मौजूद महिला बाल-बाल बच गईं। मलबे में घर का सामान और खाद्य सामग्री दबकर खराब हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।