लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा जिले में तीन जगहों पर छापेमारी, एक शराब तस्कर और 11 शराबी गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 2:35 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताविक कवैया थाना क्षेत्र में गोसाई टोला से 750 मिली लीटर महुआ शराब के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले टुनटुन चौधरी की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार किया गया. कवैया से 4 तथा बड़हिया थाना क्षेत्र में निजामपुर से 7 व्यक्ति नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.