राजापाकर: गर्मी आते ही पीएचईडी विभाग सक्रिय, राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्डों में चापाकल की हुई मरम्मत
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पीएचईडी विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए गर्मी के मौसम की शुरुआत होते प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती शुरू कर दी है। इसी क्रम में राजापाकर उत्तरी पंचायत के विभिन्न वार्डों में चापाकलों की मरम्मती की गई। यह जानकारी पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता अनामिका कुमारी ने गुरुवार को 3:00 बजे दिन में दिया।