समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1404,
दिनांक 1892026,
==================
बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों और संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:
अपर समाहर्ता ने ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और मेडिकल कैंपों का किया औचक निरीक्षण:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार बाढ़ का पानी घटने के बाद संभावित जलजनित बीमारियों और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सुजय कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने विभिन्न बस्तियों, जलजमाव वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाए जा रहे ब्लीचिंग पाउडर तथा कीटाणुनाशक छिड़काव कार्य की अद्यतन स्थिति देखी।
उन्होंने मौके पर मौजूद स्वच्छता कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पानी उतरे सभी इलाकों में सघन छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि मच्छरों के प्रकोप और मौसमी बीमारियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित मेडिकल कैंपों का जायजा लेते हुए चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीज पंजी (रजिस्टर) और दवाओं के स्टॉक की समीक्षा की।
उन्होंने सभी कैंपों में एंटी-वेनम, ओआरएस, क्लोरीन टैबलेट्स सहित सभी जीवनरक्षक एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के लिए पूरी तरह तत्पर है और स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
इस औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) तथा स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026