समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1405,
दिनांक 1892026,
==================
पूर्णिया में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' की समीक्षा बैठक संपन्न:-
16,000 के लक्ष्य के मुकाबले महज 2,500 आवेदन और 400 सोलर अधिष्ठापन पर जिलाधिकारी ने जताई चिंता।
वेंडरों को निजी स्तर पर प्रयास कर नए आवेदन बढ़ाने के सख्त निर्देश।
बैंक लोन में समस्या आने पर कनीय व सहायक विद्युत अभियंता कराएंगे त्वरित समाधान। भुगतान प्राप्त 83 उपभोक्ताओं के परिसर में एक सप्ताह के भीतर सोलर लगाने का निर्देश।
समाहरणालय स्थित 'प्रज्ञान सभागार' में श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' से जुड़े सभी कार्यरत वेंडरों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में योजना की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समीक्षा में पाया गया कि जिले के लिए निर्धारित 16,000 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 2,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से महज 400 के करीब सोलर संयंत्र अधिष्ठापित किए जा सके हैं।
इस स्थिति को सुधारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी वेंडरों को अपने-अपने स्तर से सक्रिय होकर नए आवेदन कराने के निर्देश दिया गया।
बैंक ऋण प्रक्रिया में मिलेगी विद्युत विभाग की मदद
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि उपभोक्ताओं या वेंडरों को बैंक से ऋण स्वीकृति में किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही है, तो इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दी जाए।
संबंधित कनीय विद्युत अभियंता (JE) और सहायक विद्युत अभियंता (AE) तुरंत बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे।
प्राप्त भुगतान पर एक सप्ताह में अधिष्ठापन का आदेश:-
समीक्षा में सामने आया कि 83 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनकी स्वीकृति के बाद बैंकों द्वारा वेंडरों को राशि का भुगतान किया जा चुका है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ऐसे सभी मामलों में एक सप्ताह के भीतर सोलर अधिष्ठित (Install) करना सुनिश्चित करें।
प्रेक्षागृह समारोह में भाग लेने की अपील:-
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी वेंडरों को 19 सितंबर को पूर्णिया जिला स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही, इस आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक नए आवेदन स्वीकार कराने का आह्वान किया गया।
बैठक में सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026