🔳सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय तिलक महाविद्यालय में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
🔳कटनी - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई की अनुशंसा पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए भेजा जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही नशामुक्त भारत का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह की भूमिका रही। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अतुल कुमार ने किया। आयोजन की सफलता में डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपेंद्र सिंह राजपूत एवं श्री योगेंद्र सोनी का सहयोग रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
78 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026