भीलवाड़ा: दुबई में व्यापारी का अपहरण कर की गई मारपीट, भीलवाड़ा में पत्नी से वसूले ₹40 लाख के चेक, 3 आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रंगदारी और फिरौती वसूली के चर्चित मामले में सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीन आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी मोइन खान को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि वसीम मोहम्मद पठान और योगेश मूंदड़ा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।