NIA RAID के दौरान 20 लाख कैश बरामद,चकिया का युवक गिरफ्तार
पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पुलिस को देखकर स्कूटी से भागने लगा। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की डिक्की से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-17 निवासी अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की टीम पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची थी।।।।।।।।।।।।।।
#NIARaid #NIA #NIARaidPatna #PatnaNews #PatnaCrime #20LakhCash #CashRecovery #STF #PoliceAction #ChitraGuptNagar #PatnaPolice #AnmolKumarModi #Chakia #ChakiaNews #EastChamparan #Motihari #BiharNews #BiharCrime #CrimeNews #BreakingNews #Today24CrimeNews #LatestNews #CrimeToday
Patna Rural, Patna | Sep 8, 2026