शुभम शर्मा बने INTUC के जिला मीडिया प्रभारी
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 3 अगस्त भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन (INTUC) ने संगठन के विस्तार एवं जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा निवासी शुभम शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि शुभम शर्मा की संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका, निष्ठा, कार्यकुशलता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल रहा। सभी ने शुभम शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शुभम शर्मा के मीडिया क्षेत्र के अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से जिले में INTUC की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा संगठन और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।