अच्छे कार्यों की, अच्छे कार्य करने वालों की
हौंसला अफजाई करते रहो... श्रीमती सोनी
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भिवन्डी नगर अध्यक्ष दरगड़ दम्पत्ति को समाज सेवा रत्न सम्मान भेंट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, सोमवार 3 अगस्त
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के भीलवाड़ा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में सोमवार को आयोजित सादे समारोह में क्लब के महाराष्ट्र प्रदेश के भिवन्डी नगर अध्यक्ष श्रीमती नीतू सुनील दरगड़ को शाखा द्वारा विगत 8 वर्षों से नियमित रूप से परमार्थ हितार्थ कार्य करने हेतु " समाज सेवा रत्न सम्मान " भेंट किया गया !
उन्हें यह सम्मान क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ सुमन सुरेश सोनी , भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष श्री सुनील जागेटिया ने भेंट किया !
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डाॅ सुमन श्री सुरेश सोनी ने कहा कि क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी के नेतृत्व में हमारा प्रयास रहता है कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की सभी 133 जिला व नगर शाखाओं में से जो भी शाखा अध्यक्ष भीलवाड़ा आते हैं और अगर उनके क्षैत्र में उनके जिले या नगर में वह समाज सेवार्थ अच्छे कार्य कर रहे है तो , तो हमारा दायित्व है कि हम उन अच्छे कार्य करने वालों की, उन के अच्छे कार्यों की हौंसला अफजाई करें , इसी क्रम में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है !
क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि भिवन्डी नगर शाखा का यह सम्मान उनके पूर्व नगर अध्यक्ष जी श्रीमती रेणु श्री महेश बिड़ला, श्रीमती रेणु श्री विकास राठी, श्रीमती तरूणा रामेश्वर काखानी एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष श्रीमती नीतू सुनील दरगड़ के नेतृत्व में वहां के सदस्यों द्वारा विगत 8 वर्षों से किए जा रहे परमार्थ हितार्थ कार्यों का अभिनन्दन है !
कार्यक्रम के अन्त में सभी का आभार भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सुनील जागेटिया ने व्यक्त किया !