समान सिविल संहिता पर सुझाव देने का आखिरी मौका, 5 अगस्त तक भेजें अभिमत
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आमजन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की
भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित राजस्थान समान सिविल संहिता-2026 के मसौदे पर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिले के नागरिकों से 5 अगस्त तक अपने सुझाव एवं अभ्यावेदन ऑनलाइन दर्ज कराने की अपील की है।
कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार ने सुझाव देने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराई है। जिले के मूल निवासी 5 अगस्त, 2026 तक राज्य सरकार के निर्धारित वेब पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने अधिकाधिक नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया।