कैरो: कैरो में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण, अधिकारियों ने मोबाइल ऐप से डेटा संग्रह और स्व-गणना सुविधा पर दी जानकारी
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर 2 बजे भारतीय जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई।