प्रतापगढ़ जनपद के आमी सराय गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। साहब लाल शर्मा के यहां मजदूरी करने आए एक मजदूर की पुरानी दीवार भरभराकर ढह जाने से मलबे में दबकर मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। शेखपुर सुजानगंज के रहने वाले दिलेश कुमार पुत्र राम करन आमी सराय गांव निवासी साहब लाल शर्मा के यहां मजदूरी का काम करने