नौतनवा: नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थ नगर वार्ड में झोपड़ी में आग लगने से जलकर तीन वर्षीय मासूम की मौत
नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थ नगर वार्ड में एक झोपड़ी में आग लगने से तीन वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।