नौतनवा: गांव सेमरहवा में जंगल के किनारे भैंस चराने गए युवक को तेंदुआ ने हमला कर घायल किया
सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाव के उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में जंगल के किनारे भैंस चराने गए युवक पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शूर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया जहां इलाज हो रहा है।