नौतनवा: शांति भंग की आशंका में नौतनवा सर्किल क्षेत्र के पुलिस ने 3633 लोगों को किया पाबंद
अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। नौतनवां सर्किल की पुलिस ने शुक्रवार शाम तक 3,633 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर चुकी है। सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सर्किल के थाने में कुल 3,633 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है।