नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 के समीप शेख फरेंदा गांव के पास से दो महिला ली गई हिरासत में, कपड़ों के कई बैग जब्त
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों व खनुआ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 के समीप शेख फरेंदा गांव के पास कपड़े के कई बैग के साथ दो नेपाली महिलाएं हिरासत में ली गई है। बरामद सामान व दोनो नेपाली महिलाओं को अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।